




सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। स्वच्छता पर्यवेक्षक के द्वारा प्रदेश संगठन के आह्वान पर राज्य के सभी प्रखंडों के स्वच्छता पर्यवेक्षक अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर अपने अपने प्रखंड में बैठक करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए इस बात की जानकारी प्रखंड स्वच्छता संघ के अध्यक्ष शानू महाराणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार प्रदेश स्वच्छता संघ के अध्यक्ष के आदेश के आलोक में 29 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का आह्वान कर दिया गया है। अनिश्चित हड़ताल पर जाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्ण कुमार को सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक के द्वारा हस्ताक्षरित र विज्ञापन दिया गया।
इस मौके पर प्रखंड स्वच्छता संघ के सचिव शशि भूषण कुमार उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव टीम लीडर विद्यासागर निलेश कुमार लालू कुमार यादव प्रिंस कुमार वकील यादव मीडिया प्रभारी बंटी कुमार यादव सहित सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक मौजूद थे इस दौरान वीडियो कृष्ण कुमार से जानकारी लेने पर बताया कि स्वच्छता पर्यवेक्षक के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से लोहिया स्वच्छ बिहार के द्वारा अपशिष्ट कचरा तरल प्रबंधन के क्रिया नियम के विभिन्न कार्य बाधित हो सकते हैं।