पंचायत भितिया के भलगुहा, दक्षिणी कोझी पंचायत के हथगढ में आजादी के बाद से सड़क नहीं रहने से ग्रामीण है परेशान।

0
267



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। प्रखंड अंतर्गत भितिया पंचायत के अंतर्गत भलगुहा, नाढातरी, दुर्गा टांड, विरनियांडीह, निरपाडीह,, आदी गांवों में सड़क की सुविधा उपलब्ध नहीं रहने के कारण 2000 दो हजार आबादी को घोर संकट का सामना करना पड़ता है। तमाम गांव को जाने के लिए बेलहर बांका मुख्य सड़क भितिया बजार से दक्षिण की ओर जाना पड़ता है। जो पूरे जंगली क्षेत्र पड़ता है। इस संबंध में मुखिया बबिता भारती मुखिया प्रतिनिधि जितेन्द्रर जुनीयर, समिति सदस्य जय राम मरांडी, पूर्व मुखिया जागेश्वर मरांडी, पूर्व मुखिया विनोद मिश्र, जारी हेंब्रम, पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह आदी लोगों ने बताया की चुनाव के वक्त तमाम जनप्रतिनिधि द्वारा वादे कर जाते हैं। पर वक्त निकल जाने पर जब का तस ही रह जाता है। वही दक्षिणी कोठी पंचायत के मुखिया प्रकाश यादव आदी अन्य लोगों के द्वारा हथगढ रोड के संबंध में जानकारी लेने पर बताया गया की हथगढ से होते हुए बरियारपुर, हथगढ यादव टोला, हथगढ हरिजन टोला, ओलहानी, मीना राय टोला, आदी गांव के लोग कीचड युक्त कच्ची सड़क में चलने को लेकर इन तमाम गांव के लगभगत तीन हजार आबादी के लोग चलने को लेकर मजबुर है। कोई प्रतिनिधि भी नहीं सुनता है। इस संबंध में दक्षिणी कोझी पंचायत के मुखिया प्रकाश यादव ने बताया की पंचायत रासी से हथगढ जोर में लगभग नौ लाख के राशि से पुलीया का निर्माण कराया गया है। आगे विलासी नदी में पूर्व में काजवे बना हुआ है। लेकीन गांव में कच्ची सड़क दर्जनों जगहों पर बड़ी बड़ी गड्डे ते तब्दील हो गया है। बरसात के मौसम में गड्डे में पानी भर जाने से जानलेवा हो जाता है। कमी मुसिबतो को पार करते हुए जान जोखिम में लेकर आना जाना पड़ता है। इन तमाम गांवों के लोगों द्वारा बताया गया की इस वार हमलोग आने वाले विधानसभा चुनाव में खूल कर सभी नेताओ का विरोध करते हुए वोट का वहिष्कार करते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करेंगे। इस संबंध में जब प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्ण कुमार से जानकारी ली गई तो बताया गया की सोमवार को दोनों गांवों के संबंधीत मुखिया के साथ निरीक्षण करते हुए अगर पंचायत के राशि से बनने लायक होगा तो निश्चित तौर पर चुनाव के पूर्व बनबा दिया जायगा ता की गांव को सड़क समस्याओं से निजात मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here