



सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र अंतर्गत फुल्लीडुमर पंचायत के मुरली वरन गांव की महिला 35 वर्षीय सुलेखा देवी पति कांग्रेस राज्य अपने घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर खेत मुरलवरन बहियार में धान के बिचड़ा मसीन से पटाने गयी थी। की आचनक जोरदार बारिश और तेज हवा की झोंका आने के कारन बचने को लेकर घर की ओर आ रही थी। की इसी बिच जोर दार गरज के साथ ब्रजपात हो जाने से महिला सुलेखा देवी की घटना स्थल पर मुर्छित हो गयी। परीजनो के जानकारी होने पर स्थानीय चिकित्सक के पास दिखाने को लेकर पहुंचे।

जहां चिकित्सकों के द्वारा देखते ही सुलेखा देवी को मृत घोसीत कर दिया गया। मृत्यु की खबर सुनते ही परीवार जनों में कोहराम मच गया। परीजनो द्वारा बताया गया की मृतक सुलेखा देवी को दो छोटे छोटे बच्चे हैं। दो लड़का एवं एक लड़की है। इस घटना को लेकर परीजनो के अलावे मुखिया सायमन मरांडी , पूर्व जिला परिषद सदस्य कमला कान्त यादव, पूर्व मुखिया श्रीधर प्रसाद यादव,वार्ड सदस्य सुमा देवी , वार्ड प्रतिनिधि नारायण यादव , समाज सेवी परमेश्वर यादव, शंकर यादव, वहीं इस घटना की जानकारी ली। पूर्व जिला परिषद सदस्य कमला कान्त यादव के द्वारा फुल्लीडुमर थाना प्रभारी बबलू कुमार सी ओ मनोज कुमार को जानकारी दिया गया था। सुचना पाते ही दोनों पदाधिकारी परीजनो के घर मुरली वरन पहुंचे और सरकारी नियम को पालन करने को कहा गया। ताकी आपदा प्रबंधन के द्वारा सरकारी लाभ मिल सके।










