वाल्मीकिनगर पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर सात लीटर देशी चुराई शराब के साथ दो महिला तस्कर को किया गिरफ्तार।

0
529

Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकि नगर। थाना क्षेत्र के धंगडहिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में रीना देवी एवं रोशनी कुमारी को क्रमशः 5 लीटर एवं 2 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब बेचे जाने की सूचना पर धंगडहिया गांव में छापेमारी की गई। जहां गौतम उरांव की पत्नी रीना देवी के पास से 5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया। वहीं हीरालाल उरांव की पत्नी रोशनी कुमारी के घर से दो लीटर देसी शराब बरामद किया गया। उक्त दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here