




सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचन अधिकारी कृष्णा कुमार के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि प्रखंड के पथडडा पंचायत के मुखिया नगीणा राय के मृत्यु हो जाने से एवं केंदुआर पंचायत के वार्ड संख्या 06 की वार्ड सदस्य के मृत्यु हो जाने से एवं सादपुर ग्राम कचहरी के वार्ड संख्या 12 के पंच सदस्य के मृत्यु हो जाने से चुनाव आयोग के द्वारा पंचायत उप निर्वाचन 2025 सम्पन्न कराने को लेकर अधिसूचना जारी कर दिया गया है इसके साथ ही आयोग के द्वारा निर्धारित निर्वाचन के प्रकृया प्रपत्र 05 में सुचना का प्रकाशन 13 जून 2025 कर दिया गया है
नामांकन कि तिथी 14 जून 2025 से 20 जून 2025 तक समय दिन के 11 बजे से 04 बजे तक। समिक्षा कि तिथी 21 /6/2025 से 23/6/2025 तक दिन के 11 बजे से 04 बजे संध्या तक। वापसी की तिथी 24 /6 /2025 से 25/6/2025 तक 11 बजे से 04 बजे तक, प्रतिक चिन्ह आवंटित 26/6/2025/ मतदान कि तिथी 9/7/2025 सुबह 07 बजे से संध्या 05 बजे तक कराई जायेगी इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी कृष्णा कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी प्रकृया पूरा कर लिया गया है।