विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली साइकिल रैली, किया गया पौधा रोपण।

0
169



Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर। वाल्मीकिनगर में विश्व पर्यावरण दिवस पर साईकिल रैली निकाली गई। वाल्मीकि नगर रेंजर श्रीनिवासन नवीन के नेतृत्व में वन कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने वाले स्लोगन वाले बैनर और पोस्टर लेकर भाग लिया। इस अवसर पर लोगों से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, पौधरोपण करने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने की अपील की गई। इस रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना और लोगों को प्रदूषणमुक्त परिवेश की ओर प्रेरित करना था। इस अवसर पर रेंजर ने कहा कि आज जिस गति से पर्यावरण का क्षरण हो रहा है, उसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। साइकिल चलाना केवल एक साधन नहीं, बल्कि एक संदेश है हम प्रकृति से जुड़ना चाहते हैं और उसे बचाना हमारी ज़िम्मेदारी है। दैनिक जीवन में पानी बचाने को लेकर हमें सजग रहना होगा। पर्यावरण की रक्षा करना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। पौधारोपण, प्लास्टिक का परहेज, और साइकिल जैसे स्वच्छ यातायात के साधनों को अपनाकर हम सभी एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

वन और जल हमारे पर्यावरण के महत्वपूर्ण अंग है। इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।साइकिल चलाने के कई फायदे हैं। इससे पर्यावरण के साथ स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है। इसलिए साइकिल चलाने को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर वन कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पौधारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और हरित वातावरण को बढ़ावा देना था। इस दौरान कई प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की देखभाल नियमित रूप से की जाएगी। इस अवसर पर रेंजर ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है और इस दिशा में छोटे-छोटे प्रयास भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here