स्कार्पियो पर गिरा एक विशाल पेड़ बाल बाल बचे सवार।

0
263



Spread the love

वाल्मीकि नगर से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट…

वाल्मीकिनगर:- रविवार की शाम तेज हवा व बारिश के बीच सड़क किनारे खड़ी एक लाल स्कार्पियो पर एक विशाल पेड़ गिर गया। स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे। जिन्हें मामूली चोटें आई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक आई आंधी से एक विशाल पेड़ गिर गया। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने पेड़ को हटाकर स्कॉर्पियो में बैठे लोगों को बाहर निकाला।

आंधी- बारिश से पेड़ गिरे, बिजली गुल, राहत की बारिश

रविवार की शाम को चली तेज आंधी एवं बारिश से वाल्मीकिनगर अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगह पेड़ उखड़कर गिर गए। झमाझम बारिश एवं ओलावृष्टि से मौसम में ठंडक घुल गई। गर्मी से परेशान हाल लोगों ने राहत की सांस ली।
मौसम हुआ सुहाना

चिलचिलाती धूप और गर्मी की तपिश से लोग बेचैन थे। इसी बीच बारिश से लोगों को राहत मिली है। लोग इस मौसम का आनंद ले रहे हैं। मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया था। साथ ही बारिश और वज्रपात होने की संभावना भी व्यक्त की थी।आसमान से बरस रही आग ने आम जन का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। तो वहीं दूसरी ओर वाल्मीकिनगर वासियों को राहत मिली है। चिलचिलाती तेज धूप के बाद शाम में मौसम ने अचानक अपना रूप बदला और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। तेज आंधी के चलते पेड़ सड़क पर गिर गए है। बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने की खबर सामने आई है। आंधी-तूफान के बाद गंडक प्रोजेक्ट क्षेत्र की बिजली गुल हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here