




सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बाँका। फूली डूमर थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी विनोद कुमार यादव , एवं बबलू यादव को गिरफ्तार करते हुए फूली डूमर थाना की पुलिस स्वास्थ्य जांच करते हुए बांका न्यायालय गुरुवार को भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष बबलू कुमार के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उक्त दोनों व्यक्ति 107 के अभियुक्त थे जो बहुत दिनों से फरार चल रहे थे। कोर्ट वारंट के आधार पर थानाध्यक्ष द्वारा गिरफ्तार करते हुए पुलिस अभी रक्षा में बांका न्यायालय भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने यह भी कहा की जो भी कोर्ट वारंटी अभियुक्त फरार चल रहे हैं वह कानून से बच नहीं पाएंगे।