होली के दिन दो गुटों में चली गोली दो व्यक्ति हुए गंभीर रूप से जख्मी, ईलाज जारी।

0
1417



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बाँका। बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरडीह गांव में होली के रंगों के पर्व में रंग में भंग। सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार 14 मार्च 2025 शुक्रवार को संध्या करीब चार बजे फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरडीह गांव में होली के त्योहार में जहां रंगों के होली के साथ खून की होली हो गयी। जानकारी हो की नगरडीह गांव में कई बरसों से दो गुटों में आपसी विवाद चल रहा है। इसी बिच स्वर्गीय महेंद्र पंजीयारा गुट एवं पप्पू पंजीयारा गुट में होली के त्योहार में कुछ बातों को लेकर तना तनी हो गयी। जिसमें एक पक्ष के पप्पू पंजीयारा गुट की तरफ से गोलीबारी की घटना शुरू हो गयी। जिसमें स्वर्गीय महेंद्र पंजीयारा के पोता सुरेश पंजीयारा के 20 वर्षीय पुत्र अजय पंजीयारा को गोली लग गयी है। इस दौरान दोनों तरफ से ईंट पत्थर भी चलाई गयी है। जिसमें पिरो यादव संतोष यादव एंव स्वर्गी श्याम यादव की पत्नी गंभीर रुप से जख्मी हो गया है। सभी घायलों को उपचार हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर लाया गया।

जब की गोली से जख्मी अजय पंजीयारा को परीजनो द्वारा अमरपूर रेफ़रल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर इस्तियाकूर रहमान ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया है। शेष जख्मी जिसका इलाज फुल्लीडुमर अस्पताल में डाक्टर अफताब आलम के द्वारा उपचार करते हुए बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल बांका भेज दिया गया है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा फुल्लीडुमर थाना प्रभारी बबलू कुमार दिया गया। सुचना पाते ही थानाध्यक्ष फुल्लीडुमर बब्लू कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल नगर डीह गांव पहुंच गए और मामले के छान बिन में जुट गए। मामले को लेकर थानाध्यक्ष बबलु कुमार ने बताया कि रंग गुलाल खेलने के दौरान ही घटना को अंजाम दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जख्मी युवक अजय पंजीयारा ने पुलिस को बताया है की घर से निकल कर वह जा रहा था रास्ते में कुछ लोग विवाद कर रहे थे। इसी दौरान नगर डीह गांव निवासी छोटु कुमार के द्वारा गोली फायरींग करना शुरू कर दिया। गोली मेरे पेट में लग गयी है। नगरडीह गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनीं हुईं हैं। गांव में पुलिस केम्प कर रही है। किसी भी पक्ष से पुलीस को लिखीत आवेदन प्राप्त नहीं हुई है। थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि आबेदन प्राप्त होते ही कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here