नदी में गिरी कार, नदी में डूबने से दो की हुई मौत।

0
1353



Spread the love

बेतिया। प0 चंपारण बेतिया जिला के नरकटियागंज में गुरुवार की अहले सुबह घाना कोहरा होने के कारण एक अनियंत्रित कार पंडई नदी में गिर गई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई है। दोनों युवक नरकटियागंज के रहने वाले बताये जा रहे हैं। लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त में जुट गई वही उसके बाद कार को नदी से निकला गया। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मामला नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत सहोदरा थाना क्षेत्र का है। जहाँ नरकटियागंज- गौनाहा मुख्य मार्ग पर पिपरा के पास पंडई नदी में अहले सुबह एक तेज रफ्तार कार घाना कोहरा होने के कारण नदी में समा गई। स्थानीय लोगो ने जानकारी देते हुए बताया कि घने कुहासे की वजह से कार नदी में समा गई है। बताया जा रहा है कि कार घने कोहरे के कारण कार अनियंत्रित हो गई और पंडई नदी में गिर गई। हादसे के वक्त कार में दो युवक सवार थे। कार के नदी में समाते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद कार को नदी से निकाला गया। पुलिस ने कार दोनों युवक का शव बरामद किया। जिसके बाद उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीेच भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। दोनों युवक नरकटियागंज के रहने वाले बताये जा रहे हैं। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। खबर लिखे जाने तक दोनो की पहचान नही हो पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here