प्रखंड मुख्यालय सभागार में महिला संवाद कार्यक्रम के तहत जीविका दीदीयो की हुई बैठक।

0
351



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट…

बिहार/बाँका। प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को जीविका परियोजना के तहत महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के तहत संजीवनी महिला संकुल तेलिया पहाड़ जीवन शक्ति महिला संकुल खेसर नारी कल्याण महिला संकुल इसके साथ ही भितिया कैडरों को भी एक दिवासी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से उपस्थित परियोजना प्रबंधक अंजलि श्रेया सामुदायिक सामान्यक आनंद राज मुकेश कुमार थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रतिमा कुमारी द्वारा बताया गया कि प्रखंड के 11 पंचायत में कुल 102 ग्राम संगठन में सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का एलईडी स्क्रीन के लाइव माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया जाएगा। कार्यक्रम के तहत विभिन्न ग्राम संगठन के स्थलों पर कैडर को योजनाओं से लाभान्वित हो रहे विभिन्न ग्राम संगठन के महिलाओं से विभिन्न योजनाओं का फीडबैक फॉर्मेट भरने एप पर अपलोड करने हेतु विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। प्रशिक्षण में सभी संकुल के कैडर उपस्थित थे। जानकारी देते हुए बताया गया कि यह कार्यक्रम सभी ग्राम संगठनों में 75 दोनों का होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here