सीरियल किलिंग के मामले में रिहाई के बाद पहुँचे घर, ग्रामीणों ने गांव में रखने से किया इनकार।

0
771

मधुबनी से सफारुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट…

बगहा/मधुबनी। चर्चित सीरियल किलिंग के मामले में 2 आरोपियों की रिहाई के बाद ग्रामीणों ने गांव में रखने से इनकार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है मामला धनहा थाना क्षेत्र का है जहाँ बैरा बाजार गांव में विगत 10 माह पूर्व लगातार हुए 4 हत्या के आरोपीयो के परिजनो को ग्रामीणों ने उनके घर में घुसने से मना कर दिया है। तथा गांव में रखने से इनकार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। वही सीरियल किलिंग के आरोपी जेल से छूटने के बाद पुलिस के साथ अपने घर पहुचे थे। जानकारी के अनुसार पिछले 24 मई से 18 जून के बीच सीरियल रूप से 4 हत्या हुआ था। 18 जून को हत्या के दौरान ही अमला यादव को रंगे हाथों ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था। एवं सीरियल हत्या कांड में पुरुष व महिला 17 लोग आरोपी बनाए गए थे। आरोपियों में कुछ लोगो को बेल हुआ है। बेल होने के बाद आरोपियों के परिजन पुलिस के साथ अपने घर पहुचे। जिसपर ग्रामीणों ने विरोध किया एवं घर में घुसने नहीं दिया। उसके बाद सभी लोग वापस थाना लौट गए। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लगातार 4 हत्या होने के बाद ग्रामीण आज भी दहशत में जी रहे हैं। उस समय पुलिस प्रशासन वादा किया था कि सभी आरोपियों को गांव में रहने नही दिया जाएगा। अब पुलिस प्रशासन फिर आरोपियों को बसाना चाहती हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रसाशन भी आरोपियों की मदद कर रही हैं। आरोपियों द्वारा धमकी दिया जा रहा है कि फिर उसी प्रकार मर्डर किया जाएगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। जो कानून को हाथ में लेगा उसपर कानूनी कार्यवाई की जाएगी। वही जेल से छूटने के बाद बलिष्टर यादव व उमा यादव ने बताया कि हमलोग मर्डर नही किये हैं। हमलोगों को झूठा फसाया गया है। हमलोग के परिवार दर दर भटक रहा है। बच्चो का पढ़ाई बाधित हो रहा है। एक आदमी की गलती की सजा सबको क्यो मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here