मधुबनी प्रखंड में किया गया बूथों का भौतिक सत्यापन।

0
188

बगहा/मधुबनी। आगामी लोग सभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को मधुबनी प्रखंड के सभी बूथों का भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन टीम बनाकर सभी बूथों का किया गया। सत्यापन उपरांत सहायक निबंधन निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश भूषण ने बताया कि, अलग अलग टीम बनाकर सभी बूथों का सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि, केंद्र पर शौचालय, कमरा, साफ सफाई, बिजली,पानी आदि का सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि, 10 बूथों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सभी बूथों का सत्यापन सेक्टर मजिस्ट्रेटो द्वारा किया गया। बीडीओ ने बताया कि, भौतिक सत्यापन का रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here