महिलाओं को लुभा कर गहना लेकर भागने वाली महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा।

0
224

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया थाना क्षेत्र के लालसरैया वार्ड नं 16 नवका टोला में नकली गहना देकर असली गहना हेराफेरी और चोरी के मामले में एक अधेड़ महिला को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौप दिया है, ग्रामीणों ने बताया कि यह महिला चमकता हुआ गहना महिलाओं को दिखाकर लुभा लेती है। तथा असली गहना ले लेती है और चम्पत हो जाती है। जब ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो उस महिला को पकड़कर सरपंच और पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।इधर आक्रोशित ग्रामीणों में रुणा देवी, रंजिम देवी, संगीता देवी, लीलावती देवी, कविता देवी एवं सरोज देवी ने थाना में आवेदन प्रतिवेदित किया है।दिये गए आवेदन में उन्होंने बताया है कि दो माह पहले उक्त महिला हम लोगों के गांव में आई। उन्होंने पुराना गहना, बर्तन लेकर नया गहना और बर्तन देकर हमलोगों का विश्वास जीत लिया। फिर बाद में हमलोगों का असली गहना लेकर जाली गहना देकर कितने ग्रामीण महिलाओं को धोखा देती रही। मंगलवार की अहले सुबह कुछ गहना चुरा कर भाग रही थी। तभी हमलोग इसे रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंप दिए हैं। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों ने महिला को पकड़कर पुलिस को सौप दिया है।ग्रामीण महिलाओं द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोषी पाये जाने पर महिला को जेल भेजा जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here