पतिलार ग्राम कचहरी की बैठक में कुल 4 मामलों का हुआ शांतिपूर्ण माहौल में निबटारा।

0
343

बगहा/चौतरवा। बगहा एक प्रखंड अंतर्गत पतिलार पंचायत इन दिनों सुर्खियों में रहा है। बता दे कि पतिलार पंचायत के सरपंच लालमती देवी पति जगरनाथ यादव सह प्रखंड सह जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष के कार्यो के प्रति हर कोई सराहना करता है। जिसमे पंचायत में कोई भी विवाद हो उसे शांतिपूर्ण माहौल में सुलह कराने में अब तक प0 चम्पारण जिला में उनका पहला स्थान आता है जो प्रत्येक रविवार को अपने ग्राम कचहरी में पहुँच कर हर संभव न्याय दिलाने का प्रयास करते है। प्रति सप्ताह की भांति आज रविवार को भी ग्राम कचहरी की बैठक में 4 मामलों का निबटारा किया गया जिसमें गुलाब साह बनाम शाहनवाज आलम, रामेश्वर कुर्मी बनाम दसरथ कुर्मी, नागेंद्र प्रसाद बनाम अशोक मल्ल, व कन्हैया शर्मा बनाम शंभु शर्मा है। सरपंच लालमती देवी पति जगरनाथ यादव ने बताया कि उक्त लोगो ने मारपीट व जमीनी विवाद था जिसे पांचो व ग्रामीणों के बीच इन लोगों का विवाद सुलह समझौता करा दिया गया है।

सरपंच पति ने बताया कि अब तक कुल 487 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमे 477 मामलो का निबटारा किया जा चुका है। अब तक कुल 10 लंबित मामलो की सुनवाई नही हुई है। अब तक कुल 112 बैठकों में 477 मामलों का निबटारा किया जा चुका है। ग्राम कचहरी की बैठक में 48 हजार 7 सौ रुपया राजस्व की वसूली कर सरकारी खाते में जमा कराया जा चुका है। ग्राम कचहरी की बैठक में उप सरपंच बबिता देवी पति रामजतन यादव समेत पांच नूर आलम खान, मंटू कुमार उपाध्याय, चिंता देवी, आप्तसचिव लालन राम, कचहरी सचिव उमेश दुबे, न्यायमित कुमार अतुल रंजन के साथ सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here