हिमांचल में मजदूरी करने गए श्रमिक मजदूर की हूई मौत, शव गांव पहुचते ही परिजनों सहित क्षेत्र में मचा कोहराम।

0
1403

बगहा/चौतरवा। बगहा एक प्रखंड बसवरिया पंचायत करजनीय वार्ड नम्बर 03 में उस वक्त कोहराम मच गया जब एक श्रमिक मजदूर का शव एम्बुलेंस से घर पहुँचा। जानकारी देते हुए बसवरिया पंचायत के मुखिया रौशन तिवारी ने बताया कि 5 माह पहले लखन राम पिता कारी राम उम्र करीब 46 वर्ष मजदूरी करने के लिए अपना घर छोड़कर हिमांचल में गया था जिसकी मौत हो गई है शव को एम्बुलेंस के माध्यम से शनिवार की रात करीब 7 बजे पहुँचा है। मुखिया ने बताया कि आर्थिक मदद के साथ पंचायत अस्तर से जो भी लाभ होगा दिया जाएगा। परिजनो ने बताया कि मृत लखन राम अल्ट्रा टेक सीमेंट फैक्ट्री में काम करता था, काम के दौरान अचानक सीने में दर्द हुआ जिसे हिमांचल के किसी निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ उनकी मृतु हो गई, जिसे शनिवार की रात करीब 7 बजे करजनीय गांव लाया गया है। जानकारी के मुताबिक मृत लखन राम की 4 बेटी है। 1. गीता कुमारी उम्र 15 वर्ष, 2. पुनिता कुमारी उम्र 13 वर्ष 3. अनिता कुमारी उम्र 11 वर्ष 4. गुंजन कुमारी उम्र 10 है। वही बच्चों को रोते देख परिजनों सहित पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here