एक कार्यक्रम में किये गए पूर्व प्राचार्य सम्मानित।

0
382

बगहा/मधुबनी। मधुबनी प्रखण्ड के राजकीय श्री कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं० भरत उपाध्याय को प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी एवं शैल प्रिंटिंग प्रेस के प्रोपराइटर मिंटू कुशवाहा द्वारा एक सादे समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य ने शिष्य परम्परा से जुड़े लोगों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जीवन का सारा खेल तो समय रचता है,मनुष्य तो मात्र अपने पात्र का अभिनय करता है।दुनिया की प्रशंसा और आलोचना दोनों को स्वीकार करने वाला ही सफल मानव है।

उन्होंने कहा कि गुरु के प्रति सम्मान का भाव चिरस्थाई बना रहे,इससे भावनात्मक ऊर्जा बनी रहती है। हालांकि वर्तमान में इसका सर्वत्र अभाव दिखाई पड़ता है,जो भविष्य के लिए चिंता जनक है।साथ ही जो संस्कार गुरु द्वारा प्राप्त होता है वह पारिवारिक जीवन में अमृत का काम करता है।वही इस कार्यक्रम के अवसर पर शैल कुशवाहा,संतोष सिंह राठौड़,पल्लवी सिंह,मुस्कान,दिनेश कुमार गुप्ता,आकाश सिंह ने भी पूर्व प्राचार्य को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया,और उन्हें सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here