लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने की बैठक, योजनाओं पर की गई समीक्षा।

0
241

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट…

बेतिया/मझौलिया। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। मझौलिया पंचायत भवन परिसर में प्रखंड भाजपा कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में भारत एक शक्ति संपन्न राष्ट्र के रूप में स्थापित हो रहा है। वर्ष 2047 में भारत पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर और सबसे विकसित राष्ट्र बन जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत एक बार फिर से सोने की चिड़िया बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। भाजपा सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है। पंडित दीनदयाल की नीतियों पर चलकर मोदी सरकार समाज के हर वर्ग की सेवा करने को प्रयासरत है। मंडल अध्यक्ष दीपू कुशवाहा विधायक प्रतिनिधि संदीप कुमार श्रीवास्तव जिला नेता जयप्रकाश कुमार तथा मुखिया सत्य प्रकाश ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव संबंधित अपनाईं जाने वाली रणनीति को लेकर यह बैठक की गई है ।हम सब भाजपा के सिपाही है। आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से मोदी सरकार बनानी है। इसके लिए बूथ स्तर से लेकर समाज के अंतिम वर्ग तक भाजपा की उपलब्धियां फैलानी है। इस अवसर पर रवि सिंह , युगल किशोर सिंह , पूरन मांझी , अनुज पांडे , रंजन कुमार पटेल, कामेश्वर सिंह, हरिमोहन प्रसाद , राजू मुखिया, सुनील कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here