चौतरवा भाजपा मंडल का विस्तार।

0
570

बगहा। बगहा एक प्रखंड अंतर्गत आगामी भाजपा चौतरवा मंडल का विस्तार किया गया है। चौतरवा भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष मालवीय ने बताया कि जब तक बूथ लेबल पर पार्टी मजबूत नहीं होगी,आगामी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल नहीं किया जा सकता। सो पार्टी के वरीय अधिकारियों व जिलाध्यक्ष के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को चौतरवा मंडल का विस्तार किया गया है। पहली बार संगठन में महिलाओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। छह उपाध्यक्ष क्रमशः मथुरा प्रसाद,तपन हालदार,अखिलेश पांडेय,झमन यादव, गुड़िया कुमारी व रवि प्रकाश पांडेय।दो महामंत्री मंटू दुबे व अभिमन्यु शाही। छह मंत्री क्रमशः सौरभ कुमार, बचिया कुंअर,मीरा देवी,संजू देवी,पप्पू कुमार राव, गुड़िया देवी। साथ ही कोषाध्यक्ष अमर जायसवाल को मनोनीत किया गया है। भाजपा चौतरवा मंडल अध्यक्ष आशुतोष मालवीय ने बताया कि यह विस्तार आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की बेहतर तैयारी मजबूती के साथ करने को लेकर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here