मझौलिया के लालसरैया बाजार का हुआ डाक, डाक में 5 लोग हुए शामिल लगाई बोली।

0
562

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट…

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन लाल सरैया में प्रसिद्ध लाल सरैया बाजार का डाक पंचायत सचिव उमेश पटेल मुखिया साजरा खातून पति खुर्शीद आलम पंचायत समिति सदस्य मलय विश्वास उप मुखिया ज्योतिष शील समाजसेवी नमाजी मिया, तपन सरकार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। डाक में बोली लगाने वालों में सुरेंद्र चौबे, विदुर साह ,कंचन सहनी ,विनोद साह तथा नवल किशोर सहनी शामिल थे। पंचायत सचिव उमेश पटेल ने बताया कि पूर्व में बाजार 47742 रुपया मे डाक हुआ था। डाक की बोली शुरुआत इसी राशि से हुई जो सबसे ऊंची बोली अठासी हजार तीन सौ रुपए पर समाप्त हुई। सबसे ऊंची बोली वार्ड नंबर 5 के वार्ड सदस्य पति विनोद साह ने लगाई। वही सुरेंद्र चौबे ने अठासी हजार रुपए की बोली लगाई थी। अन्य 3 विदुर साह, कंचन सहनी, नवल किशोर सहनी बोली लगाकर हट गए।उन्होंने बताया कि यह डाक वित्तीय वर्ष 2023 24 के लिए किया गया है। जो 31 मार्च 2024 तक मान्य रहेगा। बोली लगाने वालों के लिए पांच हजार सुरक्षित राशि रखी गई थी। पंचायत सचिव ने बताया कि डाक के पूर्व बाजार की वसूली गई कौड़ी को सरकारी खाते में जमा करा दी जाएगी। बताते चलें कि डाक में विलंब होने के कारण वसूली को लेकर पंचायत में तनाव कायम हो गया था। आए दिन तू तू मैं मैं होने का मामला प्रकाश में आ रहा था। डाक हो जाने के बाद अब विवादों पर विराम लग जाएगा। इस अवसर पर अशोक शर्मा, वकील साह, प्यारेलाल सहनी, भगवान चौधरी, सुजीत राम, धर्मेंद्र चौधरी, मनोज चौबे, मनमोहन चौबे , मनसूर मियां, उमेश सहनी, प्रभु प्रसाद, जदू सहनी, बिट्टू राम, रमेश साह, कन्हैया ठाकुर, अनिल चौबे ,शुभम चौबे आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here