प्राकृतिक खेती अपनाने पर कृषि कर्मशाला में दिया गया जोर, फार्मर आईडी बनवाने के लिए किसानों को किया गया जागरूक।

0
175

Spread the love

बेतिया/मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट

बेतिया। खरीफ महा अभियान 2026 के अंतर्गत कृषि कर्मशाला प्रखंड मझौलिया कृषि कार्यालय परिसर में आयोजित प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक, प्राकृतिक एवं लाभकारी खेती की तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार, अंचलाधिकारी राजीव कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अबूलैस अनवर, प्रगतिशील किसान सुशील कुमार जायसवाल तथा विधायक प्रतिनिधि गुड्डू यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने, जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने तथा रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने का आह्वान किया। बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इसके माध्यम से ही कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।


अंचलाधिकारी राजीव कुमार ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग और पर्यावरण अनुकूल खेती की सलाह देते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती भविष्य की आवश्यकता है। वहीं प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित प्रगतिशील किसान सुशील कुमार जायसवाल ने नैनो यूरिया और नैनो डीएपी तरल के उपयोग को लाभकारी बताते हुए कहा कि इससे भूमि की उर्वरा शक्ति सुरक्षित रहती है और उत्पादन में भी वृद्धि होती है। उन्होंने युवाओं को कृषि से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अबूलैस अनवर ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए किसानों को औषधीय पौधों, फल, फूल एवं सब्जी उत्पादन जैसी आयवर्धक गतिविधियों को अपनाने की सलाह दी। विधायक प्रतिनिधि गुड्डू यादव ने वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन एवं मुर्गी पालन को भी आय बढ़ाने का बेहतर माध्यम बताया। आयोजित कार्यक्रम में माधोपुर के वैज्ञानिक ने भी किसानों को खेती के गुर सीखाए ।


कर्मशाला में बड़ी संख्या में किसानों एवं जीविका दीदियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान खेती की नई तकनीकों, सरकारी योजनाओं और टिकाऊ कृषि पद्धतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।मौके पर बीटीएम अविनाश कुमार ,कृषि सलाहकार हरीकिशोर सिंह, उधव साह, रवि कुमार, सचिन कुमार, ज्ञानेश्वर कुमार, राजीव कुमार सिंह, लालबाबू कुमार पप्पू कुमार, परशुराम सिंह सहित कृषि समन्वयक विजय कुमार मिश्रा, सहायक आत्म प्रबंधन दिवाकर कुमार सहित किसान वसीम अकरम ,लक्ष्मण राम,योगिंद्र साह, सुरेश साह, प्रदीप कुमार, पूनम कुमारी , शांति देवी , रंभा देवी , गीता देवी , मंजु देवी सहित सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here