स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे को दी गई सलामी।

0
661



Spread the love

बगहा/चौतरवा। 15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उच्च माध्यमिक विद्यालय रायबारी महुअवा के प्रांगण में प्रधानाध्यापक शाहनवाज अहमद के द्वारा अपने पूरे विद्यालय परिवार एवं बच्चों के साथ सर्वप्रथम तिरंगा फहराया गया उसको सलामी दी गई और बच्चों द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें रौनक जहां, फरहाना मुमताज, दानिश, प्रियंका कुमारी शामिल रहीं। वहीं प्रधानशिक्षक ने कहा कि आज हम यहाँ स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं। आज के दिन, हम अपने देश की आज़ादी की गौरवमयी यात्रा को याद करते हैं और अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प करते हैं। आपके नेतृत्व में इस विद्यालय ने कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

आपकी मेहनत और लगन ने हमारे बच्चों को न केवल शिक्षा में, बल्कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया है। आपकी शिक्षण विधियों में नवीनता और समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करता है।

आपके द्वारा किए गए कार्यों की बदौलत ही हमारा विद्यालय एक आदर्श शैक्षणिक संस्थान बन सका है। आइए, हम सभी मिलकर इस झंडे को सलाम करें और अपने देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करें। मौके पर शिक्षक में प्रतिमा देवी, नजरा परवीन, संतोष त्रिपाठी, राम अशोक, फ़राज़ रब्बानी, मनीष सिंह और सभी अभिभावक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here