गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, गुंजता रहा जय श्री राम का जयघोष।

0
231



Spread the love

वाल्मीकि नगर से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट…

वाल्मीकिनगर। थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत के रमपुरवा गांव में मंगलवार से शुरू होने वाले 24 घंटे अखंड राम नाम संकीर्तन के लिए कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 551 कन्याएं शामिल हुई । जिन्होंने गंडक नदी के कालीघाट से कलश में जल भर तपती धूप में नंगे पैर चल, भक्ति और श्रद्धा का मिसाल पेश किया। गाजे बाजे के साथ निकली इस कलश यात्रा में मुखिया प्रतिनिधि सह भाजपा नेता सुमन कुमार सिंह के साथ सैकड़ो युवा शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में भरे गए जल को माथे पर रख कन्याएं जय श्री राम की जय घोष करती यज्ञ मंडप तक पहुंची। जहां ग्रामीणों द्वारा कन्याओं के पांव पखारे गए। गंडक नदी के कालीघाट से लेकर यज्ञ मंडप तक आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हर हर महादेव का जय घोष किया जाता रहा। भगवा झंडा के साथ निकाली इस कलश यात्रा में सैकड़ो युवाओं ने बाइक पर झंडा लगा इस धार्मिक अनुष्ठान में अपनी अहम भूमिका निभाई। कलश यात्रा का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता सुमन कुमार सिंह ने कहा कि एनएच 727 पर यातायात प्रभावित न हो इसके लिए युवाओं को जगह-जगह पर तैनात किया गया था। वाहनों एवं कलश यात्रा में शामिल कन्याओं को पंक्तिबद्ध करा ले जाने के लिए युवा यज्ञ मंडप तक अथक प्रयास करते देखे गए। इस कलश यात्रा को सुचारू ढंग से संपन्न कराने में पुष्पराज, कमलेश कुमार, राज बब्बर शर्मा, राजू शर्मा एवं यज्ञ कर्ता सुग्रीव शर्मा ने अहम भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here