महिला के साथ घर मे घुसकर मारपीट व लूटपाट करने के मामले का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार।

0
1321



Spread the love

बगहा। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत बथवरिया थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को पटखौली थाना क्षेत्र के रामपुर चेक पोस्ट से एक नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त बथवरिया थाना क्षेत्र के विसुनपुरवा गांव निवासी नगीना चौधरी बताया जा रहा है। गौरतलब हो की बथवरिया थाना क्षेत्र के विसुनपुरवा गांव निवासी रवीश चौधरी की पत्नी सुगांधी देवी ने अपने पड़ोसी नगीना चौधरी, अंगद चौधरी, अंजू देवी पति अंगूर चौधरी सहित अन्य लोगों पर पति की अनुपस्थिति में 28 अगस्त 2023 की आधी रात में छत के सहारे घर में घुसकर जानलेवा हमला करने तथा सात लाख रुपए नकद व सोने चांदी के जेवरात लूटने का आरोप लगाते हुए प्रार्थमिकी दर्ज कराई थी। जिसके आलोक में बथवरिया थाना की पुलिस ने नगीना चौधरी को गिरफ्तार कीया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि नगीना चौधरी व अंगद चौधरी को विगत दो माह से तलाश थी। कई बार उसके संभावित ठिकाने पर छापेमारी की गई किंतु सफलता नहीं मिली। बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर नगीना चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए गुरुवार को बगहा भेजा गया। उन्होंने बताया कि अंगद चौधरी अभी भी फरार चल रहा है। उसे भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here