माता रानी के दर्शन के लिए पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मझरिया शेख पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आजाद समाज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बसंत कुमार ने वैदिक मंत्रउच्चारण के बीच फीता काटकर किया उद्घाटन।

0
878



Spread the love

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट…

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में शांतिपूर्वक हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाई जा रही है। जगह-जगह पर आकर्षक पंडाल बने हैं। इस बीच प्रशासन की ओर से चौकस व्यवस्था की गई है। दुर्गा पूजा को लेकर कई तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में मझरिया शेख पंचायत में विधि-विधान के साथ महासप्तमी के अवसर पर माता रानी का पट खोल दिया गया। तदुपरांत संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया बतौर मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी सह भीम आर्मी के प्रखंड अध्यक्ष बसंत कुमार के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्रि के पावन दिन चल रहे हैं। इस दौरान मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

पर्व त्यौहार हमें शांति और सौहार्द का पैगाम देते है । दशहरा का पावन पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। मौके पर अध्यक्ष भरतराज मदन राम, सुनील कुशवाहा , दिलीप कुशवाहा सहित शंभू साह, रामदेव प्रसाद , नारायण मिश्रा , सुरेंद्र सहनी , धीरज तिवारी मुन्ना कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here