दो बाइक के बीच हुई भिड़ंत, लौरिया नरकटियागंज रोड़ में गोबरौरा फाल के पास हुई घटना दोनों बाइक पर सवार तीन गंभीर।

0
40

Spread the love

लौरिया। लौरिया नरकटियागंज मुख्य सड़क स्थित गोबरौरा फाल के पास बुलेट और एस पी साइन बाइक में आमने सामने भिड़ंत हो गया दोनों बाईकों पर सवार तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों की पहचान अली अख्तर पिता जमाल अंसारी ग्राम गणरौल निवासी अपने ममेरे जीजा को बस पकड़वाने लौरिया बस स्टैंड आए थे । वही बस पकड़ा कर वापस जाने के क्रम में गोबरौरा फाल के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही एस पी होंडा साइन बाइक से टक्कर हो गई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक सम्भल नहीं पाए और दोनों बाईकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । मौके पर एंबुलेंस और लौरिया थाने की पुलिस पहुंची और तीनों घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु बेतिया गवर्मेंट अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों की पहचान मिलन कुमार 19 वर्ष पिता अनिल पांडेय एवं आकाश पाठक उम्र 19 वर्ष पिता विकाश पाठक दोनों ग्राम जमुनिया थाना लौरिया जिला पश्चिम चंपारण के रूप में हुई है । थानाध्यक्ष इन्द्रजीत पासवान ने बताया कि बताया कि दोनों बाइकों को जप्त कर थाना लाया गया है घटना की जांच की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here