बेखौफ चोरों का तांडव, बैंक व सरकारी कार्यालयों के पास चोरों का दुस्साहस, बाइक दुकान बनी निशाना।

0
166

Spread the love

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। पंजाब नेशनल बैंक मझौलिया से कुछ ही दूरी पर स्थित एक बाइक दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए डेढ़ लाख रुपये मूल्य के बाइक पार्ट्स की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मझौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मझौलिया गांव वार्ड संख्या-1 निवासी भीम बली ठाकुर की बाइक पार्ट्स की दुकान में बुधवार की रात चोरों ने दो स्थानों पर सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान संचालक भीम ठाकुर ने बताया कि वह किसी निजी काम से गोरखपुर चले गए थे। सुबह जब दुकान पहुंचे तो देखा कि दीवार में सेंध लगाई गई है और दुकान के अंदर रखे कई महंगे बाइक पार्ट्स गायब हैं। उन्होंने बताया कि मेरे यहाँ निजी रात्रि प्रहरी की व्यवस्था होने के बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी गए सामानों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद व्यवसायियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
गौरतलब है कि इसी रात बखरिया पैक्स चुनाव की मतगणना देर रात तक चल रही थी। प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों तथा लोगों की भारी आवाजाही के बावजूद चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित भीम ठाकुर ने मझौलिया थाना में आवेदन देकर कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अमर कुमार का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा चोरी में शामिल चोरों की पहचान कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here