

बगहा एक प्रखंड के चौतरवा क्षेत्र में विगत रात करीब 12 बजे के बाद से ही एयरटेल नेटवर्क फेल होने से उपभोक्ताओं में खासी नाराजगी देखी गई। बता दे कि कई उपभोक्ता अन्य नेटवर्क का लाभ उठाते हुए वाई फाई द्वारा इंटरनेट का लाभ उठाते नजर आए, पूरा दिन बीतने के बाद से करीब बुधवार की रात 9 बजे से सुचारू रूप से चालू हो चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण पूरा दिन एयरटेल नेटवर्क का बिना इंटरनेट को लोग त्रस्त रहे। फिलहाल सुचारू रूप से चालू होते ही लोगों में हर्ष का माहौल है।










