भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, बगहा में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।

0
82

Spread the love

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एसएसबी, पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने किया मंथन,बबेहतर समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर।

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर :-भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की सुरक्षा, निगरानी और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर बुधवार को एसएसबी 21वीं वाहिनी मुख्यालय, बगहा में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने की। बैठक में 21वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत, वीटीआर प्रमंडल 2 के डीएफओ विकास अहलावत तथा बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल सहित प्रशासन, एसएसबी, पुलिस और वन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, अवैध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने तथा विभिन्न विभागों के बीच सूचना आदान-प्रदान और समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।


जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीमा क्षेत्र में तैनात सभी एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ कार्य करें ताकि किसी भी प्रकार की चुनौती का समय रहते प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखने और संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने भी सीमा सुरक्षा, वन संरक्षण, कानून-व्यवस्था तथा स्थानीय स्तर पर समन्वय बढ़ाने से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि संयुक्त प्रयासों और बेहतर समन्वय से सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। इस समीक्षा बैठक को सीमा क्षेत्र में प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय को नई मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here