

लौरिया से अखिलेश उर्फ दीपक सिंह की रिपोर्ट
बेतिया/लौरिया। प्रखंड के सिसवनीया पंचायत के बरवा शेखटोली में लौरिया पुलिस ने छापा मारकर कर अवैध हथियारों के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि लौरिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिसवनीया पंचायत के वार्ड 01 बरवा शेखटोली गांव में दो अपराधी घर पर अवैध हथियार रखे हैं।कभी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस ने गांव मे छापामारी कर मो कमरान पिता मो शमीम और इसरुल्लाह आलम पिता फैयाज अहमद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।उनके पास से दो देशी कट्टा दो खाली खोखा 315बोर का एक ड्रेगन चाकु एक पंच और दो स्मार्ट फोन बरामद किया सीडीपीओ नरकटियागंज ने बताया कि मो कामरान चौतरवा थाना काण्ड संख्या 87/24और 88/24 मे भी आरोपी है । छापामारी टीम में पूर्व थानाप्रभारी रमेश कुमार शर्मा थानाध्यक्ष इन्द्रजीत पासवान पु अ नि प्रिया रंजना सहित अन्य सिपाही उपस्थित रहे।










