

वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति, समर्थकों ने दी बधाई
जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह
बेतिया/वाल्मीकिनगर:- वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बगहा-2 प्रखंड स्थित LAEO विभाग के लिए रंजीत कुमार को विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। उनके समर्थकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी है।
रंजीत कुमार लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। क्षेत्र की समस्याओं को जनप्रतिनिधियों और प्रशासन तक पहुंचाने तथा उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने के कारण उनकी पहचान एक सक्रिय और जनसरोकारों से जुड़े व्यक्ति के रूप में रही है। विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने के बाद लोगों को उम्मीद है कि विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों के क्रियान्वयन में और अधिक पारदर्शिता तथा गति आएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रंजीत कुमार की नियुक्ति से बगहा-2 प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा, विकास और जनकल्याण से संबंधित योजनाओं के बेहतर संचालन में मदद मिलेगी। उनके अनुभव और क्षेत्रीय समझ का लाभ आम जनता को मिलेगा तथा विभाग और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। इस अवसर पर रंजीत कुमार ने विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उनकी नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्रवासियों को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में विभागीय कार्यों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।










