

बगहा। बगहा एसपी रामानंद कौशल के निर्देश के आलोक में शराब तथा उसके कारोबारियों के विरुद्ध चलाई जा रही छापेमारी अभियान के तहत पुलिस जिला अंतर्गत पटखौली थाने कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आलोक में छापेमारी के दौरान गन्ने के खेत में रखा गया सात बोरी अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 142 लीटर के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया गया, तथा एक बाइक को जप्त किया गया, इस संबंध में पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब कि एक बड़ी खेप यूपी से नदी के रास्ते शराब कारोबारी नाव पर लादकर बिक्री करने के लिए लाए थे, हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके मनसूबे पर पानी फेर दिया, थानाध्यक्ष ने बताया कि डूमवलिया पेट्रोल पम्प के पीछे नदी के किनारे पुलिस ने छापेमारी कर 142 लीटर अंग्रेजी शराब (आरएस) बरामद किया वही शराब कारोबारी नारायणा पुर गांव निवासी शोभी यादव के पुत्र दिनेश यादव एवं भरत सहनी के पुत्र संजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इसमें संलिप्त लोगों को पुलिस चिन्हित कर रही है। उल्लेखनीय है कि बरामद शराब तथा एक बाइक को जप्त कर गिरफ्तार कारोबारियों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी कांड संख्या दर्ज कर ली गई है, जिसे पूछ ताछ के बाद न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया गया है।










