

सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट
बिहार/बांका। बांका जिला अंतर्गत प्रखंड फुल्लीडुमर के ग्राम पंचायत खेसर के प्राथमिक विद्यालय खेसर एवं प्राथमिक विद्यालय मधुबन के भवन बिल्कुल जर्जर हो चुका है छत टूट कर कमरे में गिर रहा है विद्यालय में मात्र तीन कमरे हैं दो कैमरा बिल्कुल छत भिहीन हो चुका है पानी का रिसाव काफी हो जाने के बाद नीचे पानी जमा हो जाता है कमरे में रखे सारे सामान बरसात के पानी बर्बाद हो रहा है वर्ग एक से वर्ग 5 तक की पढ़ाई आज बरसों से एक ही कमरे में चल रहा है विद्यालय के प्रधानाध्यापक सीताराम दास ने विद्यालय भवन के जर्जर स्थिति के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की लगता नहीं है कि हम लोग इस विद्यालय के शिक्षक हैं विद्यालय भवन की स्थिति इतनी भयावह है की कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है विद्यालय में तीन कमरे हैं दो कमरे बिल्कुल खत्म हो चुका है किसी भी समय यह छत गिर सकता है वही एक कमरे में लाचार बस हम शिक्षकों को वर्ग 1 से 5 तक पढ़ाई करनी पड़ती है।

मध्यान भोजन बनाने वाले कमरे का स्थिति इतनी भयाब है की वर्षा पढ़ने पर भोजन बनाना रसोईया के लिए काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता है सारे बरसे के पानी नीचे चले आते हैं वही इन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में विभाग को कई बार लिखित एवं मौखिक जानकारी देने का कार्य किया गया है बावजूद इस पर आज तक किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हो रही है वही इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज प्रभाकर को जानकारी देने पर बताया कि शुक्रवार को दोनों विद्यालय भवन का निरीक्षण स्वयं करते हुए आगे की कार्यवाही करने को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी से मार्गदर्शन लिया जाएगा।









