सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम को किया गया आयोजन।

0
21

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। जिले के प्रखंड फुल्लीडुमर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में आज बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह के अध्यक्षता में अग्नि सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित करते हुए विशेष जानकारी देने का कार्य किया गया इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे मौके पर बांका जिला से फायर डिपार्टमेंट से प्रधान अग्निक शिवमुनि प्रसाद, अग्निक संदीप कुमार,चालक रमेश कुमार,कमलेश कुमार, पंकज कुमार,के द्वारा अस्पताल के सभी गार्ड एवं सभी कर्मियों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण प्रयोग तरीके से दिया गया जिसमें स्वास्थ्य प्रबंधक विकास कुमार प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक रोहित कुमार प्रीतम कुमार झा उर्फ बीकू एएनएम के रूप में गायत्री कुमारी वसुंधरा कुमारी के अलावे अन्य कर्मी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here