बालू माफियाओं एवं कारोबारी के द्वारा अब नदी को छोड़ बांध के किनारे वाले भाग को बनाया जा रहा है खनन करने को लेकर निशाना।

0
19

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत मध्य गिरी बांध के पश्चिम दिशा की ओर बांध के मेढ नीचे भाग से स्थानीय ग्रामीणों के अबैध बालू कारोबारी करने वाले माफियाओं के द्वारा मिट्टी खोदकर बालू के निकलने का कार्य किया जा रहा है इस कार्य से धीरे-धीरे बांध के निचले भाग के पूर्ण छाती होने की संभावना बन सकती है बांध से सेट बाजार तार गांव, बनबरसा पुजार टोला, बनबरसा कुशवाहा टोला गांव के कुछ लोगों के द्वारा इसकी शिकायत सिंचाई विभाग के एसडीओ कुंदन कुमार से करने का कार्य किया गया इस संबंध में जब सिंचाई विभाग एसडीओ बिशनपुर कुंदन कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में हमें जानकारी मिली है स्थल निरीक्षण करते हुए दोषी पाए गए व्यक्तियों पर पहचान करते हुए निश्चित तौर पर कार्यवाही की जाएगी इससे बालू कारोबारी में हर काम मची हुई है स्थानीय ग्रामीणों ने यह भी कहा कि समय रहते अगर कार्यवाही नहीं की गई तो इस बाध को छाती होने से कोई रोक नहीं सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here