प्रखंड के सभी विद्यालयों में वर्ग 1 से 8 तक को लेकर नामांकन करने को दिया आदेश।

0
26

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। प्रखंड के सभी वर्ग एक से लेकर वर्ग 8 तक को लेकर नामांकन लेने का 30 अप्रैल तक की अंतिम समय निर्धारित किया गया था लेकिन बच्चों की संख्या नहीं करने के कारण समय सीमा बढ़ा दी गई है इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज प्रभाकर ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक कुल 19207 छात्राओं का वर्ग 1 से 8 तक में नामांकन हुई है जबकि शेष बचे छात्राओं का विद्यालय के पोषक क्षेत्र के अंतर्गत छात्राओं को नामांकन करने को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा आदेश निर्गत किया गया है उन्होंने यह भी बताया कि सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभारी प्रधानाध्यापक सहायक शिक्षक एवं शिक्षा सेवक के साथ साथ पंचायत के प्रतिनिधियों से सहयोग लेते हुए नामांकन करने को लेकर कहा गया है इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने पोषक क्षेत्र में भ्रमण करते हुए अनामांकित बच्चों को खोज कर उम्र सोपान के अनुसार वर्ग में नामांकन। अवश्य करावे। इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज प्रभाकर ने अपार आईडी कार्ड भी बनाने को लेकर अनिवार्य कर दिया गया है वर्ग 1 से 12वीं तक के सभी छात्राओं को अपार आईडी कार्ड बनाना अनिवार्य कर दिया है इस बात को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज प्रभाकर ने बताया की अपार आईडी कार्ड का उद्देश्य सभी छात्राओं के लिए आवश्यक है इस कार्ड को लेकर अकादमी रिपोर्ट को डिजिटल के रूप में एकत्रित किया जाना है जिसमें प्रवेश से लेकर पढ़ाई तक के सभी रिकॉर्ड दर्ज रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here