दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल के चालक सहीत अन्य जख्मी।

0
88

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र कैथा गांव निवासी दोनों पक्ष ग्रामीण मुख्य सडक तीरछी मोड़ पर अपना अपना नियंत्रण खो दिया और दोनो में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गया जिसे एक पक्ष के अरविंद यादव उम्र लगभग 50 वर्ष पिता जामुन यादव ग्राम कैथा थाना फुल्लीडुमर जो फुल्लीडुमर बाजर से अपना गांव कैथा आ रहा था। वहीं दूसरे पक्ष के मोहित यादव उम्र 35 वर्ष पिता सुदीन यादव,अपने साथ अपनी पुत्री सोना कुमारी उम्र 15 वर्ष व पुत्र सरगम कुमार उम्र लगभग 5 वर्ष साकीन कैथा फुल्लीडुमर बाजार किसी काम से जा रहा था। की इसी दौरान गांव के ही तीरछी मोड़ पर दोनों में जोरदार टक्कर हो गया।

इस दौरान अरविंद यादव सड़क किनारे गड्डे में दूर चला गया। और दांया पैर पुट गया जबकी दुसरे पक्ष के मोहित यादव और पुत्री पुत्र भी जख्मी हो गया। घटना की जानकारी दोनों परीजनो को होते ही घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई पंचायत के मुखिया चंदन कुमार भी घटना की खबर सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर मे प्राथमिक उपचार को लेकर एम्बुलेंस बुलाकर भेजवा दिया गया एक पक्ष के अरविंद यादव गंभीर जख्मी के साथ साथ दांया पैर टुट गया था। जबकी दुसरे पक्ष के मोहित यादव सहीत अन्य परीजनो को फुल्लीडुमर स्पताल भेजवा दिया गया। स्थानीय लोगों के द्वारा दिए जानकारी के अनुसार अरविंद यादव को फुल्लीडुमर अस्पताल से बेहतर इलाज कराने को लेकर मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। वहीं मोहित यादव वो अन्य जख्मी का इलाज फुल्लीडुमर अस्पताल में ही रही है। घटना स्थल से फुल्लीडुमर थाना के पुलिस द्वार मोटरसाइकिल जप्त करते हुए थाना लाया गया थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर किसी भी पक्ष से आवेदन नहीं दिया गया हे आवेदन मिलते ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here