वीटीआर की वादियों में पहुंचे विधायक फैसल रहमान, जंगल सफारी का लिया आनंद।

0
50

Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- ढाका विधानसभा क्षेत्र के विधायक फैसल रहमान दो दिवसीय दौरे पर वाल्मीकिनगर पहुंचे, जहां उनके आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया और क्षेत्र में उनके आगमन को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। विधायक फैसल रहमान ने बताया कि वे कांग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद के आमंत्रण पर मदनपुर आए थे। इस दौरान उन्हें वाल्मीकिनगर आने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के बारे में वे पहले से काफी सुनते आ रहे थे, इसलिए यहां आने और भ्रमण करने की उनकी लंबे समय से इच्छा थी, जो अब पूरी हुई। अपने दौरे के दौरान विधायक ने वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगलों में सफारी का आनंद लिया। उन्होंने यहां की प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और वन्यजीवों की विविधता की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थान सचमुच बिहार का एक अनमोल प्राकृतिक धरोहर है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकिनगर की शांत और मनमोहक वादियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं और यहां आकर एक अलग ही सुकून का अनुभव होता है। विधायक रहमान ने कहा कि वीटीआर में इको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं और सरकार को इस दिशा में और अधिक प्रयास करने चाहिए, ताकि देश-विदेश के पर्यटक यहां आकर्षित हों। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जंगल सफारी उनके लिए यादगार रही और उन्होंने इस क्षेत्र की सुंदरता को करीब से महसूस किया। उनके इस दौरे से स्थानीय कार्यकर्ताओं और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here