भूकंप रोधी भवन निर्माण प्रशिक्षण हुआ समाप्त 25 प्रशिक्षित राजमिस्त्री को दिया गया प्रमाण पत्र।

0
23

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिला फूली डूमर प्रखंड मुख्यालय सभा भवन में भूकंप रोधी भवन निर्माण प्रशिक्षण का कार्य भावसर फाउंडेशन द्वारा राजमिस्त्री को 10 दिवसीय दिया जा रहा था जिसका प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद कुल 25 राज्य मिस्त्री को आज गुरुवार को अंचल अधिकारी शमा परवीन उप प्रमुख बेनी शंकर यादव एवं अंचल के प्रभारी प्रधान लिपि केदार यादव के संयुक्त अभियान के तहत प्रमाण पत्र वितरण करने का कार्य किया जानकारी होगी सेंटर इंचार्ज राजेश कुमार एवं ट्रेनर राकेश कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्य में कुल 30 राजमिस्त्री के द्वारा भाग लिया गया था लेकिन प्रशिक्षण उपरांत कंस्ट्रक्शन स्किल डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित मूल्यांकन परीक्षा में 25 उम्मीदवार सफलता पूर्वक उत्तर में हुए इसी आधार पर प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन करते हुए युक्त पदाधिकारी के द्वारा एवं प्रमुख के द्वारा सभी सफल उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र देने का कार्य किया गया। अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त उम्मीदवारों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सीखे गए कौशलों को व्यवहारिक जीवन में लागू करने हेतु प्रेरित करने का कार्य किया गया इस मौके पर भावसार फाउंडेशन के सुपरवाइजर राजेश कुमार एवं प्रशिक्षक राकेश मंडल भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here