

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। बांका जिला अंतर्गत फूली डूमर थाना के पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कटोरिया थाना क्षेत्र के अडेड गांव निवासी बजरंगी चूड़ी पिता स्वर्गीय शंकर तूडी को ओढ़नी डैम के आसपास से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार करने में सफलता पाई गई है। फूली डूमर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि उक्त गिरफ्तार नक्सली बजरंगी तूडी पिता शंकर तूडी 2014 ईस्वी में फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र भितिया बाजार से आगे बेलहर बांका मुख्य सड़क बीएसएनएल टावर को अपने सहयोगी साथियों के साथ बम और डायनामाइट से उड़ाया गया था इसी पर प्राथमिक के नाम जड़ अभियुक्त बनाया गया था जिसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस काफी दिनों से तत्पर थी। गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि उक्त नक्सली ओढ़नी डेम के आसपास छुपा हुआ है इसी आधार पर कटोरिया थाना के पुलिस के सहयोग से छापामारी की गई। इस छापामारी में फुली डूमर थाना के थानाध्यक्ष गुलशन कुमार अपार थानाध्यक्ष शरद श्रीकांत मनीष प्रसाद सिंह एवं सहायक पुलिस पदाधिकारी दशरथ प्रसाद अजय कुमार एवं पुलिस जवान के सहयोग से गिरफ्तार कर फूली डूमर थाना लाया गया। जहां पर कानूनी प्रक्रिया करते हुए एवं फुली डूमर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए पुलिस के अभी रक्षा में गुरुवार की संध्या 5:00 बजे ने बांका न्यायालय भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया किसके पूर्व इसी कांड के अभियुक्त को गिरफ्तार कर बांका न्यायालय भेजा गया था। इस कार्यवाही से अन्य नक्सलियों में हड़कंप मची हुई है।










