सेंट जेवियर्स के छात्रों ने लहराया परचम।

0
13

Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- सीबीएसई बोर्ड द्वारा 15 अप्रैल 2026 को घोषित दसवीं कक्षा के परिणाम में वाल्मीकिनगर स्थित सेंट जेवियर्स विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान कायम की है। विद्यालय के मेधावी छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने माता-पिता, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष के परिणाम में आयुष देवांशी ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और क्षेत्र को गौरवान्वित किया। वहीं प्रीति कुमारी ने 86 प्रतिशत और फरीदा खातून ने 83 प्रतिशत अंक लाकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इन छात्रों की सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है और अभिभावकों में भी गर्व की भावना देखी जा रही है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरनाथ सिंह ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने सभी सफल छात्रों को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने यह भी बताया कि सेंट जेवियर्स विद्यालय के विद्यार्थी लगातार बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं और पिछले वर्षों में भी उन्होंने जिला स्तर पर वाल्मीकिनगर का मान-सम्मान बढ़ाया है। इस वर्ष का परिणाम उसी परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रमाण है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अन्य छात्रों को भी प्रेरणा लेने की सलाह दी है, ताकि आने वाले वर्षों में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here