प्लस टू उच्च विद्यालय बाला देव इटहरी फुली डूमर में तीन दिवसीय भारत जनगणना का प्रशिक्षण आज समाप्त हुआ।

0
23

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिला के फूललीडुमर मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय बाला देव ईटहरी मैं 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलने वाला भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर मकान सूचीकरण मकान की गणना के लिए प्रशिक्षण देने का कार्य आज समाप्त हुआ इस प्रशिक्षण मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह जनगणना कार्य प्रभारी अमित प्रताप सिंह एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज प्रभाकर मौजूद थे इस दौरान प्रशिक्षण कार्य को लेकर दो चरण में बैच बनाकर प्रशिक्षण कार्य कराया जाएगा प्रथम बैच संख्या 16041 में 36 प्रगणक एवं 06 पर्यवेक्षक एवं द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में 16061मे 36 प्रगणक तथा 6 पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाएगा इस दौरान प्रथम बैच में प्रशिक्षण देने का काम फील्ड ट्रेनर ब्रजेश कुमार एवं प्रदीप कुमार वहीं दूसरे बैच में प्रशिक्षण देने का कार्य राजीव कुमार नंदन एवं निशिकांत शर्मा के द्वारा किया जाएगा इसी कार्यक्रम के साथ प्रथम द्वितीय चरण की प्रशिक्षण समाप्त होते ही आगे छह बैच को और प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाएगा जो 16 अप्रैल 18 अप्रैल 19 अप्रैल 21 अप्रैल 22 अप्रैल और 24 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा प्रत्येक सत्र में दो-दो बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी परगणक एवं पर्यवेक्षक को जनगणना से संबंधित उनके कर्तव्य दायित्व एवं महत्व को प्रशिक्षण के दौरान जानकारी देने का कार्य कराया जाएगा इस बात की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह मकान सूचीकरण जनगणना प्रभारी अमित प्रताप सिंह के द्वारा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here