खाद बीज विक्रेता के दुकानों का किया गया जांच।

0
52

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। प्रधान सचिव कृषि विभाग बिहार पटना के आदेश के आलोक में जिला पदाधिकारी बांका के द्वारा खाद बीज विक्रेता के दुकानों का जांच करने को लेकर एक टीम गठित करते हुए जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने को लेकर आदेश निर्गत किया गया था इसी आधार पर आज गुरुवार को फूली डूमर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह प्रखंड कृषि पदाधिकारी रुचि कुमारी एवं प्रखंड कृषि सामान्य नरेंद्र कुमार के संयुक्त अभियान में फूली डूमर मुख्य बाजार में राजा बाबू कृषि केंद्र एवं विणाकृषि केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान पदाधिकारी के द्वारा दोनों कृषि केन्द्र पर भारी मात्रा मेंअनिमित्ता पाई गईइस बात की जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी रुचि कुमारी ने बताया कि राजा बाबू कृषि केंद्र फूललीडुमर एवं विणा कृषि केंद्र फुली डूमर दोनों केदो पर एनपीके, यूरिया ,एम ओ पी ,एस एस पी का पोस मशीन एवं स्टॉक पंजी से मिलान करने पर काफी अंतर पाया गया इस दौरान जांच गठित दल के पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह प्रखंड कृषि पदाधिकारी रुचि कुमारी एवं प्रखंड कृषि समन्वयक नरेंद्र कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया कि जांच के क्रम में काफी अंतर पाया गया है दोनों कृषि केंद्र खाद एवं बीज विक्रेता दुकानों दरों पर निश्चित तौर पर करणी कार्यवाही की जाएगी एवं उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए जांच प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी बांका को समर्पित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here