मानव देह क्षण भंगुर है, अच्छा कार्य शीघ्र करें-पं० राजेश जी महाराज।

0
35

Spread the love

बगहा/मधुबनी।बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने पूर्व प्रधानाचार्य पंडित विंध्यवासिनी प्रसाद तिवारी के निवास पर श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ में पहुंच कर कथा श्रवण के पूर्व वृंदावन से पधारे विद्वान कथा व्यास पंडित राजेश तिवारी जी महाराज को सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। संसार में दो चीज़ें बहुत दुर्लभ हैं:1. मानव देह। स्वर्ग के देवता भी मनुष्य शरीर पाने के लिये तरसते हैं। इसी में कर्म करने का अधिकार है। इसी शरीर में भगवत्प्राप्ति हो सकती है। करोड़ों कल्प और योनियों में भटकने के बाद कभी भगवान् मानव देह देते हैं । 2. वास्तविक गुरु जो शास्त्रों वेदों का सार समझा दें। फिर भी अगर बिना भगवत्प्राप्ति किये मर गये, तो इसके दो कारण हैं:1. हम लोग अपने अंदर और सब में भगवान् को नहीं मानते। वे सबके अंदर बैठे हैं और हमारे विचार नोट करते हैं।2.भगवान की (तन, मन, धन से) भक्ति करने में उधार कर देते हैं। रावण ने लक्ष्मण से कहा – अच्छा काम तुरंत करना, और गलत काम को उधार कर देना। इससे ये होगा कि मनुष्य की प्रवृत्ति बदलती रहती है – तो क्या पता कल वो खराब वाला विचार न आये और हम पाप करने से बच जायें। भगवान् की भक्ति में उधार मत करो। जब पेट के लिए 6-8 घंटे लगाते हो, तो आत्मा के लिये कम से कम 2-4 घंटे तो दो! कुछ काम नहीं है तो अंड बंड सोचते रहते हैं – अरे भगवान् को ही सोच लो जिससे मन शुद्ध हो जायेगा। लापरवाही मत करो। मानव देह क्षणभंगुर है। अगला क्षण मिले न मिले। अगर पाप करते करते ये देह छूट गया तो चौरासी लाख के योनियों में भटकना होगा। इसलिये भगवान् की कृपा को रियलाइज़ करके, सब में भगवान् को मानो और भक्ति में उधार नहीं करो। इस अवसर पर पंडित काशी नाथ तिवारी, मनोज मणि, अरविन्द त्रिपाठी, संदीप मिश्रा, यज्ञाचार्य पंडित सत्यप्रकाश दुबे, श्रीनिवास मणि, निलेश त्रिपाठी, नित्यानंद जी, पंडित विनोद उपाध्याय, रितेश तिवारी, दिनेश कुमार गुप्ता, अहमद मियां, सहित सैकड़ों लोगों ने भावपूर्ण कथामृत पान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here