व्यवहार न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करने वाले आठ लोगों पर नोटिस जारी।

0
40

Spread the love

जमीनी विवाद पर दायर वाद संख्या 192/24 पर कोर्ट ने निकाला है सख्त आदेश

बेतिया/बगहा। व्यवहार न्यायालय बगहा के सब जज द्वितीय द्वारा वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव निवासी विक्रम कुमार द्वारा व्यवहार न्यायालय में दायर वाद संख्या 192/ 24 के आठ नामजद लोगों के विरुद्ध कोर्ट के अवमानना को लेकर नोटिस जारी किया गया है। सब जज द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि,भभूति धांगड़, रूपेश धांगड़,चंदु ज्योति देवी साकिन महादेवा बीचवा टोला थाना लौकरियां एवं मनोज साह, प्रेम महतो, भूलन महतो साकिन शिवनाहा थाना वाल्मीकिनगर,राधिका देवी साकिन सिसवा डीह थाना नौरंगिया एवं लीलावती देवी साकिन सीरिसिया थाना नौरंगिया पर वादी विक्रम कुमार द्वारा वाद संख्या 192/24 दर्ज कराया गया था। विक्रम कुमार बनाम विष्णु धांगड़ प्रतिवादी समन जारी किया गया। कोर्ट द्वारा जारी समन नजारत पिऊन एवं डाक द्वारा भेजे जाने के बावजूद आठ प्रतिवादी उपस्थित नहीं हुए। सब जज द्वारा पुनः नोटिस जारी कर सख्त आदेश दिया गया है कि आगामी 13 मार्च को आठो प्रतिवादी अपने वकील के साथ कोर्ट में सशरीर उपस्थित होकर न्यायालय को जवाब दें।अगर कोर्ट के आदेश का पालन नहीं होता है, तो उनके ऊपर सख्त कार्रवाई करने का आदेश जारी कर दिया जाएगा। यह चेतावनी भी सब जज द्वारा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here