




जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,
बेतिया/वाल्मीकिनगर:- बारिश ने पर्यटकों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। बारिश से वन मार्गो में फिसलन और जल जमाव हो गया है। वन विभाग के तरफ से वन मार्गों को मरम्मत करने का योजना बन रही थी। सड़कों की मरम्मत के बाद पर्यटन सत्र शुरू होने की संभावनाएं भी बढ़ गई थी। जिस पर शुक्रवार की दोपहर हुई बारिश ने विराम लगा दिया है। पिछले साल 21 अक्टूबर से नए पर्यटन सत्र की शुरुआत की गई थी। इस साल भी 21अक्तूबर के आसपास पर्यटन सत्र शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है ।
बारिश से किसानों को हुआ फायदा
शुक्रवार को हुई बारिश से धान के फसलों एवं गन्ना के फसलों को फायदा मिलने वाला है। कृषि विशेषज्ञ विनय कुमार सिंह ने बताया कि धान के फसल में बाल निकल रहे थे। पानी की बूंद पढ़ने से उनमें दाने और मजबूती से निकलने लगेंगे।
वहीं वाल्मीकिनगर मौसम विभाग के पर्यवेक्षक एवं वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि अगले 24 घंटा में गरज के साथ तेज हवा और बारिश होने की संभावना है। बुधवार को 40 एम एम बारिश हुई थी। वहीं शुक्रवार को 15 एमएम पानी रिकार्ड की गई है।तेज हवा के कारण गन्ने के फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। मेघ गरज होने पर घरों से बाहर ना निकलें।