वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया एक लाख क्यूसेक पानी, गंडक नदी में उफान।

0
229



Spread the love

जिला ब्यूरो विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर। बुधवार की शाम गंडक नदी में 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में हो रहे लगातार बारिश से गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नेपाल से छूटे पानी के कारण गंडक बराज का जलस्तर बढ़ रहा है।

निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

गंडक बराज नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक
गंडक बराज के सभी कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है।वहीं जल संसाधन विभाग द्वारा अलग अलग टीम बनाकर बांधों की सतत निगरानी की जा रही है। दूसरी तरफ निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बाढ़ और कटाव का खतरा बढ़ गया है।लिहाजा अनजाने भय और आशंका से लोग भयभीत हैं। गंडक नदी में उफान के साथ साथ नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में फिर झामझम वर्षा के बाद बाढ़ की आशंका गहरा गईं है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।लिहाजा जल संसाधन विभाग ने नदी तट पर बैग व बोरियां भरकर बचाव की पूरी तैयारियां कर रखी है। बता दें कि गंडक नदी में उफान और बढ़ते जलस्तर से गंडक दियारा के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालत उत्पन्न हो सकते हैं। बहरहाल वाल्मीकिनगर गंडक बराज समेत सभी बांधों की जल संसाधन विभाग सतत निगरानी में जुटा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here