बाघों का संरक्षण और संवर्धन जरूरी :- रेंजर

0
225



Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर। गोनौली रेंज में विश्व बाघ दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व रेंजर राजकुमार पासवान ने किया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ-साथ गांव के ग्रामीणो ने भी भाग लिया। इस अवसर पर रेंजर राजकुमार पासवान कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि जंगल से एक भी वृक्ष की कटाई नहीं करेंगे और जंगली जानवरों का संरक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि बाघ है तो जंगल है और जंगल है तो हम सभी जीवित हैं। हर साल 29 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य बाघों की विलुप्त हो रहीं प्रजातियों को बचाना और उनके संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता फैलाना है।
पर्यावरण संतुलन को पौधरोपण जरूरी इस अवसर पर रेंजर के द्वारा पौधरोपण किया गया। इस मौके पर रेंजर ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी है। वृक्षों की निरंतर घटती संख्या से ही प्रदूषण बढ़ रहा है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।

खाद्य श्रृंखला मजबूत करने पर फोकस

वीटीआर में बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए यहां खाद्य शृंखला को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत घास मैदानों और वेटलैंड का वैज्ञानिक ढंग से प्रबंधन किया जा रहा है। इससे बाघों का भोजन शाकाहारी जीवों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here