




मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट..
बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड विकास पदाधिकारी वरुण केतन की 62 वर्षीय माता सावित्री देवी के निधन पर आयोजित श्राद्ध कर्म में आए हुए अतिथियों ने मृतक की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बताते चले की मृतक एक घरेलू और धार्मिक महिला थी। उनको दो पुत्र कुणाल केतन जो गोपालगंज स्थित स्टेट बैंक में शाखा प्रबंधक पद पर कार्यरत है तथा दूसरा पुत्र वरुण केतन मझौलिया प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित है। मृतक के पति स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद रेलवे में कार्यरत थे तथा सुगौली स्टेशन के स्टेशन मास्टर भी रहे थे।
मृतक अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। आगंतुक लोगों ने शोकाकुल परिवारों से मिलकर धैर्य बढ़ाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवार के साथ है। ईश्वर मृतक की आत्मा को शांति प्रदान करें। परमपिता परमेश्वर उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर एसडीएम डॉ विनोद कुमार ,अंचल अधिकारी राजीव रंजन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जयप्रकाश मौर्य, कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार पांडे,प्रखंड प्रमुख पति सह पैक्स अध्यक्ष मंटू कुशवाहा, उप प्रमुख नरेश कुमार यादव , मुखिया संघ के अध्यक्ष हरि लाल यादव ,देवी सहनी ,सत्य प्रकाश ,लाल बच्चा राय, मुखिया पति एक बालि, राम रिंकू श्रीवास्तव, मोहन गुप्ता, नारद सिंह, संतोष यादव , विपिन साह,आशीष भट्ट ,पुतुल ठाकुर, शौकत अली ,सोहन साह, खुर्शीद आलम ,समिति सदस्य अरविंद कुमार ,संतोष यादव, चंदन यादव ,मनोज कुमार राय ,अभय सिंह, प्रमोद राम ,नारायण यादव ,आलोक माझी, दिलीप सहनी, गणेश सहनी ,ओशियर यादव, राजकुमार चौधरी, टुन्नू सिंह, हेमंत मिश्र ,राजेश्वर कुमार
सहित आवास सहायक शिव शंकर राम, अजीत कुमार, अभिनव पाठक ,आनंद कुमार, कुलदीप शर्मा, चंदन कुमार बसु, मोहम्मद इरफान, सनी कुमार ,संजीव कुमार, प्रधान सहायक अभय कुमार, विकास कुमार ,रवि कुमार ,अजय पंडित ,नजीर आलम, संतोष कुमार ,अजय कुमार, हसन इमाम ,पंचायत सचिव चंद्रमणि शुक्ला, आशीष झा, अनिरुद्ध राम ,अरविंद दुबे ,गौतम भारती, नरेश कुमार, सुगौली के डिप्टी मेयर पति विकास शर्मा ,दीपक कुमार दास, सुमंत कुमार श्रीवास्तव ,सुमन कुमार पंडित ,विनोद राव ,अनिल कुमार राम, पत्रकार विश्वजीत झा राजू शर्मा, मुन्ना खान ,अनिल कुमार शर्मा ,प्रभाकर शर्मा, पंडित बासन तिवारी, मुकेश कुमार, दिवाकर शर्मा ,श्याम शर्मा, विकास तिवारी ,गुड्डू दास गुप्ता, चंदन कुमार आदि उपस्थित थे। गौरतलब हो कि पूरे विधि विधान और वैदिक कर्मकांड के अनुसार श्राद्ध कर्म संपन्न हुआ तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई।