एनडीए द्वारा 2023 में 243 सीटों पर, सभी घटकदलो के साथ लड़ेगी विधान सभा चुनाव।

0
1121



Spread the love

बगहा। बगहा के बबुई टोला के मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने एनडीए के पांचो घटक दलों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा कि 2023 विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर चुनाव लड़कर जीतेंगे। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद दुबे एवं वाल्मीकि नगर सांसद सुनील कुमार बाल्मीकि नगर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह बगहा के पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह बगहा विधायक राम सिंह समेत पांचो घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बार बार एनडीए द्वारा जुबान फिसलने का शिलशिला लगातार जारी है।

वही विपक्षी पार्टी का कहना है कि एक तरफ बीजेपी विधायक जी की जुबान फिसली तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर माफी मांग ली तो वही दूसरी तरफ हजारों लोगों को संबोधित करते हुए सीधे मंच पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी 2025 की जगह 2023 बोल गए, वही विपक्षी पार्टी का कहना है कि अब चुनाव नजदीक आ गया है। पार्टी के सभी लोग घबरा गए है, इसलिए उलूल जुलूल बात करते हुए जुबान फिसलने लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here